दिल्ली में लाल किले के पास धमाका, 10 की मौत, 24 घायल

राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास एक इको वैन में तेज धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के कुछ ही पल बाद वैन में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आस-पास के लोग भी आ गए। मौके पर दमकल की कई गाड़ियाँ पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

घटनास्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एनआईए और एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भेजे गए हैं। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन जांच एजेंसियाँ सभी संभावनाओं पर काम कर रही हैं।

पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और स्थिति को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *