रायबरेली के न्यायालय के आदेश पर एक्सईएन गोरा बाजार और जेई हरचंदपुर पर भूमि विवाद में जबरन विद्युत पोल लगाने का मुकदमा दर्ज।

रिपोर्ट- राहुल कुमार

बिजली विभाग के एक्सईएन और जेई पर न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज गांव का है।

जानकारी के अनुसार, कुंदनगंज गांव निवासी राम सजीवन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी और सहयोग से उनकी भूमि धरी जमीन पर जबरन विद्युत पोल लगाया गया।

शिकायत पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद बछरावां थाने में एक्सईएन वितरण खंड गोरा बाजार और जेई हरचंदपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की मनमानी कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📍स्थान: बछरावां थाना क्षेत्र, कुंदनगंज गांव, रायबरेली
📅 स्रोत: स्थानीय पुलिस व न्यायालय आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *