कानपुर देहात: रुरिया क्षेत्र की बंद फैक्ट्री पर कब्जे का मामला, मालिक ने कोर्ट में दी शिकायत

रिपोर्ट – शिवम् सोनकर

कानपुर देहात। रानियां क्षेत्र में स्थित एक वर्षों से बंद पड़ी फैक्ट्री को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जब फैक्ट्री के असली मालिक लंबे समय बाद अपनी संपत्ति देखने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि फैक्ट्री परिसर पर किसी अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है और वहां रहने लगा है।

मालिक के अनुसार, कब्जा करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उसने लगभग 40 साल पहले इस जमीन की वसीहत करवायी थी। मामले को लेकर फैक्ट्री मालिक ने अपने दस्तावेजों के साथ स्थानीय अदालत में गुहार लगाई है। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी अदालती कार्यवाही में कोई ठोस सुनवाई नहीं हो सकी।

हाल ही में जब फैक्ट्री मालिक अपने हिस्से की जमीन पर पहुंचे, तो वहां विवाद की स्थिति बन गई। विरोध करने वाले पक्ष ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (100 नंबर) पर कॉल किया और आरोप लगाया कि फैक्ट्री परिसर में काम के दौरान एक पेड़ जेसीबी से उनकी ओर गिरा दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा कि फैक्ट्री मालिक अपने स्वामित्व क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं और इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। फिलहाल, यह मामला प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया के अधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *