लायंस क्लब एटा कोहिनूर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की नयी कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें सर्व सहमति से लायन क्लब एटा कोहिनूर की और से लायन पूनम दीक्षित को अध्यक्ष पद चयनित किया किया गया, वहीं लायन बबीता कुलश्रेष्ठ को सचिव व लायन पिंका सिंघल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस बैठक में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही,क्लब एडमिनिस्टर हेड लायन प्रतिभा यादव ने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य क्लब के कार्यों की समीक्षा करना पदाधिकारियों की नियुक्ति करना एवं विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा करना था। वहीं अन्य कार्यकारिणी में हेमा मिश्रा व आयशा जैन को उपाध्यक्ष,गीता वार्ष्णेय को डायरेक्टर मनोनीत किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप क्लब सर्विस चेयरपर्सन रिचा वार्ष्णेय, निदेशक सपना गुप्ता,कली वार्ष्णेय,नीलम उपाध्याय व अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने क्लब के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
