औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, 1 लाख रुपये की आतिशबाजी बरामद

औरैया। दीपावली के पूर्व सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अछल्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध आतिशबाजी और पटाखों के साथ पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक औरैया की निगरानी में की गई।

घटना विवरण:
दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को थाना अछल्दा पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि तुर्कपुर ओवर ब्रिज के नीचे अछल्दा-भरथना मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध पटाखों के साथ मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनु उर्फ नारायण दीक्षित पुत्र नंदकिशोर (उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी घसारा थाना अछल्दा) को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से तीन प्लास्टिक की बोरियों में लगभग 40 किलोग्राम अवैध पटाखे और आतिशबाजी सामग्री बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है।

पंजीकृत अभियोग:

  • मुकदमा संख्या 209/2025
  • धारा: 5/9B(2) विस्फोटक अधिनियम
  • थाना: अछल्दा, जनपद औरैया
  • अभियुक्त: मनु उर्फ नारायण दीक्षित पुत्र नंदकिशोर

पुलिस टीम:

  • थाना प्रभारी अछल्दा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा मय हमराह
  • उपनिरीक्षक हेमंत कुमार मय हमराह

पुलिस ने बताया कि दीपावली से पहले जिलेभर में ऐसे अवैध निर्माण, भंडारण और विक्रय स्थलों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा, ताकि सुरक्षित और दुर्घटनारहित दीपावली सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *