रिपोर्ट – रामकुमार निषाद
औरैया। सामाजिक न्याय के महान प्रहरी एवं दलित, शोषित, वंचित समाज की आवाज़ को बुलंद करने वाले प्रेरणास्रोत मान्यवर श्री कांशीराम साहब जी के परिनिर्वाण दिवस पर आज आनेपर रोड स्थित साईं धर्मशाला के हॉल में श्रद्धांजलि एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी औरैया की अध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला समन्वयक (UPCC) कानपुर महानगर श्रीधर ऊर्फ मखलू पाण्डेय उपस्थित रहे।
सभा के दौरान वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्ष, समाजसेवा और समानता के प्रति उनके योगदान को याद किया। सरिता दोहरे ने कहा कि कांशीराम साहब ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
मुख्य अतिथि श्रीधर ऊर्फ मखलू पाण्डेय ने भी कांशीराम साहब के विचारों को आगे बढ़ाने और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।








