संवाददाता – पंकज वीर सिंह
मौदहा (हमीरपुर), 23 दिसंबर 2025 – समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने मौदहा निवासी शत्रुघन खंगार को समाजवादी पार्टी मौदहा ब्लॉक का मीडिया प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को दर्शाती है।
पार्टी को मजबूत करने का संकल्प
मनोनीत होने पर शत्रुघन खंगार ने कहा, “मैं पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ माननीय अखिलेश यादव को आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ पूर्ण निष्ठा से कार्य करूंगा।”
बधाई देने वालों में प्रमुख कार्यकर्ता
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सोनकर वारसी, जिला उपाध्यक्ष हरनारायण निषाद, रामकुमार सैनी, अनिल कुमार प्रजापति, श्याम सिंह खंगार, राघवेन्द्र सिंह यादव, जगमोहन यादव, संतोष कुमार, जितेंद्र सिंह खंगार, कल्लू खंगार, रामचंद्र, विनोद, रामानुज और बाबू सहित कई कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।








