स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बुंदेलखंड केसरी एवं सामाजिक समरसता के अग्रदूत दीवान शत्रुघ्न सिंह की 125वीं जयंती गुरुवार को हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

✍️ संवाददाता — पंकज वीर सिंह

इस अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें उनके योगदान, त्याग और जीवन मूल्यों पर गहन विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिलीप सिंह ने दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया। आयोजक रवि प्रकाश सिंह और सहसंयोजक उमाकांत सिंह रहे। मुख्य वक्ताओं हरनारायण दाऊजी, राजेंद्र वीर सिंह चौहान तथा भवानी दीन प्रजापति ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

प्रमुख उपस्थितजन

पूर्व चेयरमैन शत्रुघ्न सिंह गौतम, विजय प्रताप सिंह, पदम सिंह गौतम (स्वासा निवासी) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने उनके स्वतंत्रता संग्राम की भूमिका और सामाजिक समरसता के प्रयासों की सराहना की।

विशेष योगदान

चरखारी क्षेत्र में हरिजनों के लिए पृथक ग्राम स्थापना को उनकी समानता और सामाजिक चेतना का उदाहरण बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाददाता पंकज वीर सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *