नहर सफाई कार्य में गंभीर खामियां उजागर, ठेकेदार का भुगतान रोका गया

संवाददाता- पंकज वीर सिंह

जनपद के विकास खंड मुस्करा अंतर्गत छानी ब्रांच से निकली मुख्य नहर की सफाई के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर नहर की सफाई केवल कागजों में दिखाई गई, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य अधूरा और खानापूर्ति मात्र रहा।

राठ और सरीला तहसील क्षेत्रों में भी नहरों व माइनरों की सफाई के नाम पर लीपापोती किए जाने के आरोप सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि अब तक संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इन कार्यों की कोई ठोस जांच नहीं की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मंगलम ने संबंधित ठेकेदार का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। साथ ही ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं किसानों का कहना है कि यदि नहरों की सही ढंग से सफाई नहीं हुई तो सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होगी, जिसका सीधा असर फसलों पर पड़ेगा।

फिलहाल पूरा मामला विकास खंड मुस्करा से जुड़ा हुआ है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *