संवाददाता — पंकज वीर सिंह
अटल शताब्दी वर्ष अभियान
भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में आंबेडकर चौराहा और रविदास मंदिर धर्मशाला पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने सफाई कर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य कार्यक्रम
अटल चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। इसके बाद प्रत्येक बूथ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और नुक्कड़ सभाओं से उनके विचार जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे।
प्रमुख उपस्थित
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राठ में अटल जी का 100वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी है। संवाददाता पंकज वीर सिंह।








