कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग, विजिलेंस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने किडनी तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में एक साथ छापेमारी कर प्रशासन ने इस काले कारोबार की जड़े हिला दी हैं।
- छापेमारी की बड़ी कार्रवाई
आज टीम ने कल्याणपुर के मेड लाइफ हॉस्पिटल, रावतपुर स्थित आहूजा हॉस्पिटल और पनकी रोड के प्रिया हॉस्पिटल में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने आहूजा हॉस्पिटल की मालकिन डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति डॉ सुरजीत सिंह आहूजा और एक सक्रिय दलाल शिवम अग्रवाल उर्फ ‘काना’ को हिरासत में लिया है।
- लखनऊ कनेक्शन *
जांच में पता चला है कि किडनी ट्रांसप्लांट की जटिल सर्जरी करने वे लखनऊ से डॉक्टरों की एक विशेष टीम कानपुर आती थी और आहूजा हॉस्पिटल ने ऑपरेशन किए थे
आज पुलिस की तरफ से खुलासा किया जा सकता है







