लखनऊ, 3 जून 2025
कमलेश के साथ ऋषि की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आज 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लोध्रेश्वर धाम महादेवा मंदिर के प्रथम मुख्य पुजारी श्री लोधेराम अवस्थी जी के वंशज एवं प्रधान सेवक पंडित गोविन्द शास्त्री जी महाराज, पर्यावरण प्रेमी कुँवर मोनू भास्कर जी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को काशी की तर्ज पर लोध्रेश्वर महादेवा कोरिडोर के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने हेतु क्षेत्रीय जनता एवं शिवभक्तों की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्री लोध्रेश्वर धाम महादेवा में तीर्थ विकास परिषद ट्रस्ट की स्थापना एवं इसे विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर भी सार्थक चर्चा हुई।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए पर्यावरण प्रेमी कुँवर मोनू भास्कर जी ने वृहद वृक्षारोपण अभियान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री जी ने कुँवर मोनू भास्कर के वृक्षारोपण कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर इस अभियान को जारी रखने और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने हेतु उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह पहल न केवल क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।