हमीरपुर: जिला प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव सम्पन्न, वीर धनंजय चौरसिया बने नए अध्यक्ष

संवाददाता – पंकज वीर सिंह

हमीरपुर, जिला प्रेस क्लब हमीरपुर के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। तीन प्रत्याशियों के बीच चली टक्कर में वीर धनंजय चौरसिया ने शानदार जीत हासिल की।

मुख्यालय स्थित एक कार्यालय में संपन्न हुए इस चुनाव में कुल 85 वोट पड़े। वीर धनंजय चौरसिया ने प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर मिश्रा और प्रवीण दीक्षित को करारी शिकस्त दी। उमाशंकर मिश्रा को मात्र 1 वोट ही मिला।

यह जीत जिला प्रेस क्लब के सदस्यों के बीच वीर धनंजय की लोकप्रियता को दर्शाती है। नए अध्यक्ष के रूप में वे क्लब की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा कर चुके हैं।

अन्य पदाधिकारियों के चुनाव परिणामों का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *