उन्होंने शस्त्र अभ्यास कराया और सख्त दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण केंद्र में व्यवस्था की गहन समीक्षा हुई।
✍️ संवाददाता — पंकज वीर सिंह
निरीक्षण विवरण
प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, उपस्थिति, सामग्री और संसाधनों की बारीकी से जांच की गई। SP ने रिक्रूट्स से शस्त्र खोलने-जोड़ने का अभ्यास खुद करवाया। उनकी दक्षता परखी गई।
निर्देश और संदेश
आरक्षियों से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। SP ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समयबद्धता और जनसेवा पुलिस की पहचान है। ईमानदारी से सेवा का संदेश दिया।

उपस्थित अधिकारी
आईटीआई, पीटीआई सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशिक्षण में गुणवत्ता और अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया। संवाददाता पंकज वीर सिंह।








