संवाददाता- पंकज वीर सिंह
सिर्फ 2 हैंडपंपों पर निर्भरता: बार-बार खराब
ग्रामीणों ने बताया:
- अत्यधिक उपयोग से हैंडपंप बार-बार खराब हो जाते हैं।
- 3 किमी दूर नमामि गंगे टंकी से पाइपलाइन में लीकेज-फटना आम समस्या।
- जिम्मेदार विभाग महीनों तक अनदेखा करता है।
ग्रामीणों की गुहार: केवल आश्वासन मिले
दिलीप, प्रदीप, अनुज, जाल मुहम्मद, सब्बीर अहमद, बाबूलाल, पप्पू गोस्वामी, रशीद आदि ने कहा, “कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।”
अधिकारियों का रवैया: जिम्मेदारी ठोंकना
- जे ई शंकु कुमार ने सुपरवाइजर अमित से संपर्क किया।
- सुपरवाइजर ने आईटी वर्ल्ड कंपनी पर जिम्मेदारी डाली।
- जेई ने तत्काल पाइपलाइन ठीक करने के निर्देश दिए।
अब सवाल – प्रशासन के वादों पर कब अमल होगा? ग्रामीणों को कब राहत मिलेगी? मामला गंभीर है, त्वरित कार्रवाई जरूरी!








