संवाददाता: पंकज वीर सिंह
हमीरपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर के मध्यस्थता केंद्र ने एक बार फिर कमाल दिखाया। यहां वर्षों से लंबित विवादों का आपसी सुलह-समझौते से त्वरित समाधान कराया गया, जिससे पक्षकारों को राहत मिली।
सफल मध्यस्थता के उदाहरण:
- वाद संख्या 110/2025: मौदहा की नीलू गुप्ता और छतरपुर के शुभम गुप्ता के दांपत्य विवाद को मध्यस्थ अधिवक्ता राजनारायण निगम ने संवाद से सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया।
- वाद संख्या 67/2025: कुरारा के राजन और जयप्रकाश के बीच शमनीय विवाद का निस्तारण मध्यस्थ अधिवक्ता शिवशरण गुप्ता ने आपसी सहमति से किया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पाण्डेय ने दोनों पक्षों को बधाई दी और मध्यस्थों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “मध्यस्थता से विवादों का त्वरित, सरल और शांतिपूर्ण समाधान संभव है, जो न्यायालयों पर बोझ कम करता है।”
यह पहल न्याय प्रक्रिया को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।








