संवाददाता — पंकज वीर सिंह
पीड़ित का आरोप
पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि वह लंबरदार के घर नौकरी करता है और मवेशियों की देखभाल करता है। 11 दिसंबर को अपनी नाबालिग बेटी को गोबर उठाने भेजा, जहां आरोपी ने छेड़छाड़ की कोशिश की। बच्ची के शोर पर भागा।
घटना का विवरण
बच्ची ने पिता को बताया, तो वह विरोध करने पहुंचा। आरोपी ने मारपीट की और धमकी दी कि शिकायत की तो जान से मार देगा। पीड़ित परिवार ने कोतवाली मौदहा में तहरीर दी।
पुलिस कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि छेड़छाड़ की तहरीर पर जांच चल रही है। तथ्य साबित होने पर सख्त कार्रवाई होगी। नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला गंभीर है। संवाददाता पंकज वीर सिंह।








